[ad_1]
मूल रूप से अलीगंज के हदुआगंज का रहने वाला बॉबी प्रकाश नगर में किराये पर रह रहा था। शुक्रवार रात को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस कमरे में गोली मारी गई, उसमें उसकी पत्नी भी सो रही थी। उसने पुलिस को बताया था कि गोली की आवाज सुनकर जागी। एक युवक को भगाते हुए देखा। वह मोहल्ले का ही है। पुलिस ने परिजन की तहरीर के आधार पर मोहल्ले के अंकित और उसके भाई स्वप्निल उर्फ शिवालिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही के मुताबिक, प्रीति ने बताया था कि स्वप्निल ने पति की हत्या की है। उसे घर से भागकर जाते हुए देखा था। वह पूर्व में पति की हत्या की धमकी दे चुका था। पुलिस ने दोनों के बारे में पता किया।
अंकित मोहल्ले में रंगबाजी करता है। पुलिस ने आरोपियों के कुछ परिजन को उठाया। उनसे पूछताछ की। उन्होंने किसी तरह के विवाद से इनकार किया। कहा कि आरोप गलत हैं। स्वप्निल हत्या क्यों करेगा। वे रात में घर में ही थे। लोगों के हंगामे की वजह से भाग गए थे।
घर के अंदर कैसे किया प्रवेश?
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने रविवार को मृतक के घर में जाकर एक बार फिर पड़ताल की। देखा कि घर में बिना दरवाजा खोले कैसे जाया जा सकता है? बॉबी पहली मंजिल पर रहता था। घर में प्रवेश के लिए दरवाजा खुलवाना पड़ेगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ है। दो तरफ ऊंचे मकान हैं। इनकी तरफ से नहीं आया जा सकता। तीसरी तरफ चढ़ने के लिए कोई मकान नहीं है। इसलिए रस्सी डालकर ही आया जा सकता है। बॉबी की पत्नी ने यही बताया था कि स्वप्निल बेल्ट लटकाकर भागा है। घर में आरोपी कैसे आया और भाग गया? यह पता किया जा रहा है। कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
गली के लोगों से ली जानकारी
पुलिस ने मोहल्ले में रहने वाले कुछ संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की। यह जानकारी की गई कि किसी ने बॉबी के घर में घुसते हुए तो नहीं देखा। इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए हैं। पुलिस ने गली के लोगों से भी जानकारी ली है।
[ad_2]
Source link







