Home उत्तर प्रदेश सीएसजेएमयू के परीक्षाओं में लागू होगा एआई मॉडल

सीएसजेएमयू के परीक्षाओं में लागू होगा एआई मॉडल

0
11

अक्षत टाइम्स संवाददाता, कानपुर, 21 फरवरी। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में शनिवार को परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा प्रबंधन एवं मूल्यांकन संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। सेंटर फॉर एकेडमिक भवन में हुई बैठक में तय किया गया कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं में एआई मॉडल लागू किया जाएगा। ऐसा करने वाला सीएसजेएमयू पूरे प्रदेश में पहला विश्वविद्यालय होगा। विश्वविद्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने की।

कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय के द्वारा तैयार किए जाने वाले आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) मॉडल को पेपर सेटिंग, परीक्षा कॉपियों को मूल्यांकन, परीक्षा की मॉनिटरिंग, स्टूडेंट सर्विसेज में प्रयोग में लाया जायेगा। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा जो इस प्रकार के सभी कामों में एआई मॉडल प्रयोग में लायेगा। इसके अलावा बैठक में लिए गए निर्णयों में विश्वविद्यालय परीक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को चरणबद्ध रूप से लागू किये जाने का निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से एआई के उपयोग से प्रश्न-पत्र निर्माण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने में, वस्तुनिष्ठ (एमसीक्यू) परीक्षाओं में सटीक व मूल्यांकन, लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में विश्लेषणात्मक सहायता, परिणाम विश्लेषण एवं शैक्षणिक सुधार हेतु डेटा प्रबंधन किया जायेगा। इसके साथ ही एआई से परीक्षा प्रशासन एवं छात्र सहायता प्रकोष्ठ को अधिक सक्षम एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जायेगा ।

यह भी पढ़ें -  गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, रेती में खेती करने वाले किसानों में भय का माहौल

यह पहल विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, विश्वसनीय और छात्र केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एआई आधारित परीक्षा प्रणाली लागू होने से परीक्षा परिणाम अधिक सुव्यवस्थित, त्रुटिरहित एवं शीघ्र घोषित होने में मदद मिलेगी। बताया गया कि एआई के प्रयोग से मानवीय त्रुटियों में कमी आयेगी। इससे परीक्षा परिणामों की विश्वसनीयता एवं शैक्षणिक साख में वृद्धि होगी।

परीक्षा अनुभाग एवं शिक्षकों पर कार्यों का भार कम होगा और तकनीकी प्रयोग से कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। वर्तमान में विश्वविद्यालय में फेसलेस प्रणाली पूर्व से संचालित है, जिसके अंतर्गत नाम संशोधन,अंकपत्र एवं डिग्री सत्यापन, डुप्लीकेट मार्कशीट, डिग्री निर्गमन, माइग्रेशन प्रमाणपत्र तथा अन्य सेवायें ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में एआई आधारित डिजिटल मॉड्यूल को सम्मिलित कर फेसलेस प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने का उद्देश्य है।

बैठक में प्रो सुधीर कुमार अवस्थी, प्रतिकुलपति, प्रो अंशू यादव, संकायाध्यक्ष बिजनेस मैनेजमेन्ट, प्रो आरती सक्सेना, एएनडीएनएनएम कॉलेज, प्रो आरके द्विवेदी, निदेशक, सीडीसी, प्रो रोली शर्मा, आचार्य,स्कूल ऑफ लाइफ साइंस, प्रो वर्षा गुप्ता, निदेशक एसएलएसबीटी, प्रो बृष्टि मित्रा, डीन एकेडेमिक, प्रो महेन्द्र सिंह, डॉ विशाल अवस्थी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here