Home उत्तर प्रदेश Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे के घर पहुंचीं अक्षरा सिंह, मां को बंधाया...

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे के घर पहुंचीं अक्षरा सिंह, मां को बंधाया ढाढस, कहा- आगे ऐसा किसी के साथ ना हो

0
157

[ad_1]

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री अक्षरा सिंह बुधवार को आकांक्षा दुबे के पैतृक आवास भदोही जिले के बरदहां गांव पहुंचीं। अक्षरा सिंह को देखते ही आकांक्षा की मां फूट-फूट कर रोने लगीं। इस दौरान अक्षरा भी भावुक हो गईं और उनकी मां को गले लगाकर न अपनी संवेदना व्यक्त की। आकांक्षा की मां को ढाढस बंधाया। मीडिया से बातचीत में अक्षरा सिंह निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मीडिया से कहा कि आकांक्षा को न्याय दिलाने में आप सभी मदद करें। वहीं आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने एक वीडियो जारी करते हुए सीएम योगी से न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती। आरोप लगाया कि समर सिंह और संजय सिंह ने मिलकर उसे मारा है। दोनों ही उनकी बेटी को टॉर्चर करते थे। मांग किया कि दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

ये भी पढ़ें: कहां गायब हुआ समर सिंह? आजमगढ़ से मुंबई तक दबिश, सामने आई ये जानकारी

अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं हैरान हूं। आकांक्षा बहुत साहसी थी। वो अच्छा काम कर रही थी। उसकी मौत ने मुझे अंदर से तोड़ दिया है। भरोसा ही नहीं होता कि जो लड़की अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देने के लिए काम कर रही थी, आज उसके माता-पिता और भाई आंसू बहाने को मजबूर हैं। आकांक्षा के मामले में निष्पक्ष जांच और कानून सम्मत कार्रवाई हो। जिससे आने वाले दिनों में फिर किसी आकांक्षा का परिवार इस तरह से हताश और निराश ना हो। 


यह भी पढ़ें -  World Turtle Day: चंबल में बढ़ा संकटग्रस्त बटागुर कछुओं का कुनबा, करीब 600 बच्चों ने लिया जन्म

उन्होंने कहा कि मैं खुद एक लड़की होने के नाते कहना चाहता हूं आगे ऐसा किसी के साथ भी ना हो। मीडिया ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बाबत कुछ सवाल पूछे को अक्षरा सिंह ने कहा कि आप सभी लोग मिलकर आकांक्षा को न्याय दिलाने में मदद कीजिए। 


आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने एक वीडियो जारी करते हुए सीएम योगी से न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक मां आंचल फैलाकर अपनी बेटी के मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है। 


मधु दुबे ने कहा कि मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती। आरोप लगाया कि समर सिंह और संजय सिंह ने मिलकर उसे मारा है। दोनों ही उनकी बेटी को टॉर्चर करते थे। मांग किया कि दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here