Home उत्तर प्रदेश Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, लोकसभा चुनाव 2024 में दिखेगा समाजवादी आंदोलन...

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, लोकसभा चुनाव 2024 में दिखेगा समाजवादी आंदोलन का असर

0
151

[ad_1]

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हर वर्ग को समान अधिकार दिए हैं। भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। समाजवादी पार्टी संविधान बचाकर डॉ. लोहिया के सपनों को पूरा करेगी।

डॉक्टर लोहिया चाहते थे कि हर व्यक्ति को संविधान में किए गए प्रावधान का लाभ मिले। लोहिया पार्क में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह वो स्थान है जहां पर लगातार समाजवादी लोग डॉ. राम मनोहर लोहिया से प्रेरणा लेने आते हैं।

यह भी पढ़ें -  मरीजों के साथ धोखा: डॉक्टर दिल्ली में, उनके नाम पर मुन्ना भाई चला रहे अस्पताल, कर रहे कमाई

ये भी पढ़ें – ओम प्रकाश राजभर ने कहा, बसपा- कांग्रेस खत्म, लोस चुनाव तक सपा को भी पीछे छोड़ेगी सुभासपा

ये भी पढ़ें – मोदी के मन की बात से भाजपा बदलेगी अल्पसंख्यक समुदाय का मन, ये है पूरा प्लान

उन्होंने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था समाज में खाई पैदा कर रही है। आज सबसे ज्यादा जरूरत समाजवादी आंदोलन की है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करके समाजवादी आंदोलन शुरू किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर साफ तौर पर दिखेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here