Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: अलीगढ़ को 84 कोस परिक्रमा से अलग रखने पर उठने...

Aligarh News: अलीगढ़ को 84 कोस परिक्रमा से अलग रखने पर उठने लगी आवाज, पूर्व सांसद ने सरकार को ठहराया दोषी

0
77

[ad_1]

पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह

पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ को 84 कोस परिक्रमा से अलग रखने पर अब आवाज उठने लगी है। पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने अलीगढ़ को 84 कोस की परिक्रमा से काटने पर इसके लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 

पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि अलीगढ़ के ऐतिहासिक धर्म स्थल 84 कोस की परिक्रमा में क्यों नहीं है?  भगवान श्रीकृष्ण की आस्था और आराधना की निशानी पलवल क्षेत्र के बाबा बल्लभ दास और सूर्य देव का ऐतिहासिक मंदिर, बेसवा का धरणीधर सरोवर, चंडौस का भोजताल, महानगर के खेरेश्वर धाम व अचल ताल जैसे तीर्थधामों को ब्रज 84 कोस की परिक्रमा से क्यों काटा गया। 

यह भी पढ़ें -  UP News: लखनऊ में आठ को जुटेंगे प्रदेश भर के चिकित्सक, मुख्यमंत्री योगी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि यह सबकुछ हो गया, लेकिन भाजपा के तीन सांसद, 10 विधायक, 2 एमएलसी, 1 जिला पंचायत अध्यक्ष खामोश क्यों हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here