[ad_1]

मॉडल व कलाकार मोहम्मद शारिया
– फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ शहर के मॉडल व कलाकार मोहम्मद शारिया बॉलीवुड म्यूजिक वीडियो ‘बदनाम कर दिया’ में अभिनय नजर करते आए। शारिया ने कहा कि इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो ‘अधूरी है’ जिसे अफसाना खान ने गाया है। वह सिद्धू मूसेवाला की मुंहबोली बहन हैं।
इससे पहले उनका म्यूजिक वीडियो ‘तुम भी पछताओगे’ रिलीज हो चुका है। शारिया ने अल बरकात पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी। महानगर के सर सैयद नगर में नसरुल हक और इशनाज बेगम के घर जन्मे शारिया ने बताया कि बचपन से ही उन्हें फिल्म में काम करने का ख्वाब था, जो धीरे-धीरे अब पूरा हो रहा है। करन मेहरा का गाना ‘मुलाकातें’, ‘तेरे वास्ते’ व ‘गबरू’ में शारिया ने सहायक कलाकार के तौर पर काम किया था।
[ad_2]
Source link