Aligarh News: भाजपा महानगर अध्यक्ष के सवालों पर खड़े हुए सवाल, ओजोन सिटी को लेकर एडीए को भेजा था पत्र

0
39

[ad_1]

Questions raised on the questions of BJP metropolitan president

ओजोन सिटी जाने वाली रिंग रोड के बदतर हालात
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ भाजपा महानगर अध्यक्ष द्वारा जिस तरह से ओजोन सिटी को लेकर एडीए उपाध्यक्ष व उपायुक्त उद्योग को पत्र भेजकर सवाल किए गए हैं, उस पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ राजनीतिक पहलू पर ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी इसके संवैधानिक पहलू को देखे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इस संबंध में महानगर अध्यक्ष से बातचीत करने के लिए काफी प्रयास किया गया। मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

इस तरह के विवाद में कोई जनप्रतिनिधि अगर पत्र भेजकर जानकारी मांगे तो उचित है। बाकी अन्य कोई भी आरटीआई के तहत सवाल पूछ सकता है। हां, शहर में फैल रही भ्रामक स्थिति पर इसे साफ करने के लिए कोई राजनैतिक व्यक्ति तथ्यों को सामने लाने के लिए सवाल कर रहा है तो यह नियमानुसार तो नहीं, मगर व्यवहारिक जरूर हो सकता है। फिर भी इस मामले में गरिमा को ध्यान में रखा जाए। एक तरफ सरकार पूंजी निवेश की बात कर रही है और दूसरी ओर इस तरह के विवाद सार्वजनिक हो रहे हैं। जो गलत है।-विवेक बंसल, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता कांग्रेस

यह भी पढ़ें -  Mau: मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर बृजेश गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में हैं कई मुकदमे दर्ज

जब इस मामले में भूमि आवंटन और बैनामों में खुद भाजपा नेता व अधिकारी ही मिले हुए हैं तो किसी भाजपा नेता द्वारा सवाल जवाब किया जाना उचित नहीं है। इस मामले में उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।  इस प्रकरण में भाजपा के बड़े नेताओं के नाम आने से भाजपा का असली चाल और चरित्र उजागर हो गया है। जिले के भाजपा नेता भूमाफिया से मिले हुए हैं। भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। मामला बेहद गंभीर है।-लक्ष्मी धनगर, सपा जिलाध्यक्ष

यह मामला बेहद गंभीर है। खुद भाजपाई इसमें घिरे हुए हैं। अब उनके द्वारा अनैतिक या असंवैधानिक रूप से सवाल प्रशासन से पूछे जा रहे हैं। जबकि वे इसके लिए इस तरह अधिकृत नहीं हैं। मामले में हम कल से ही उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।-संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

भाजपा महानगर अध्यक्ष द्वारा पत्र भेजकर जिन सूचनाओं को मांगा गया है उनका अवलोकन किया जा रहा है जितनी सूचनाएं दिया जाना संभव है उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। जिन सूचनाओं को संवैधानिक रूप से नहीं दिया जा सकता है उसके बारे में भी अवगत कराया जाएगा।-अतुल वत्स,एडीए वीसी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here