Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, बाइक जलाई, घिरता देख...

Aligarh News: युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, बाइक जलाई, घिरता देख फायरिंग कर भागे हमलावर

0
66

[ad_1]

surrounded the young man and beat him mercilessly

विकास नगर में पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक को पीटते लोग
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र के विकास नगर में रविवार शाम कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा और उसकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। लोगों के एकत्रित होने पर हमलावरों ने खुद को घिरता देखा तो वह हवाई फायरिंग करते भाग गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बाइक में लगाई आग

अतरौली के निजी डिग्री कॉलेज से पढ़ाई कर रहा राहुल रविवार शाम घर से निकला ही था। तभी इलाके में दबंगई करते फिरते पांच-छह युवकों ने उसे पकड़ लिया और गली में नाली के सहारे गिराकर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। साथ में नाली के सहारे खड़ी उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए उसे आग लगा दी। शोर-शराबा सुनकर जब मोहल्ले के लोग एकत्रित होने लगे तो वह खुद को घिरता देख हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। 

यह भी पढ़ें -  Mirzapur crime: धारदार हथियार से सिर कूचकर वन विभाग के वाचर की निर्मम हत्या, आंख भी फोड़ी और...

बाद में किसी युवक द्वारा बनाया गया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया और खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी के अनुसार हालांकि राहुल ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। घटना के मूल में रुपयों का विवाद निकल रहा है। आरोपियों की तलाश जारी है। इधर, बताया गया है कि हमलावरों में से एक सट्टे आदि के व्यापार से जुड़ा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here