Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: एएमयू में चार छात्रों पर चाकू से हमला बोलकर किया...

Aligarh News: एएमयू में चार छात्रों पर चाकू से हमला बोलकर किया घायल, हमलावर दबोचा

0
117

[ad_1]

Four students in AMU injured in knife attack

एएमयू
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मंगलवार दोपहर हॉस्टल से डिपार्टमेंट जा रहे चार छात्रों पर हमलावर ने चाकू से हमला बोल दिया। चारों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

प्रॉक्टोरियल टीम के मुताबिक बीए के छात्र तारिक हुसैन, रिजवान, आदिल खान एवं इरफान मंगलवार दोपहर एसएस हॉल नार्थ से भूगोल विभाग जा रहे थे। जैसे ही वह चारों भूगोल विभाग के पास पहुंचे तभी वहां से गुजर रहे आरोपी पूर्व छात्र हारून खान ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें चारों छात्र घायल हो गए। सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल टीम ने मौका मुआयना कर सिविल लाइंस पुलिस को फोन कर बुला लिया। 

यह भी पढ़ें -  UPSSSC Recruitment 2022 : क्या लेखपाल भर्ती में महिलाओं के लिए अलग से जारी होगा कट ऑफ, जानें यहाँ

चारों घायल छात्रों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पूर्व छात्र हारून खान को दबोच लिया और थाने में देर शाम तक आरोपी से पूछताछ में जुटी रही। पुलिस छात्रों पर हमला क्यों बोला गया की जानकारी जुटा रही है।  प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पूर्व छात्र को मानसिक बीमार पाया गया है। पहले भी धारा 151 में उसके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here