Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: भारतीय बाल रोग अकादमी की अलीगढ़ शाखा ने रचा इतिहास,...

Aligarh News: भारतीय बाल रोग अकादमी की अलीगढ़ शाखा ने रचा इतिहास, मिले पांच पुरस्कार

0
122

[ad_1]

डॉ रजत कुमार पुरस्कार लेते हुए

डॉ रजत कुमार पुरस्कार लेते हुए
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों के चिकित्सकों की संस्था भारतीय बाल रोग अकादमी की अलीगढ़ शाखा को पांच पुरस्कार प्रदान किए गए।  ये पुरस्कार गुजरात में चल रही अखिल भारतीय कांफ्रेंस पेडिकॉन 2023 में सचिव डॉ रजत कुमार को दिए गए।

भारतीय बाल रोग अकादमी की अखिल भारतीय कांफ्रेंस पेडिकॉन 2023 का आयोजन 19 से 23 फरवरी तक गांधीनगर, गुजरात में किया जा रहा है। सोमवार को कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह में अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार ने वर्ष 2022 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अलीगढ़ शाखा के सचिव डॉ रजत कुमार को पांच पुरस्कार प्रदान किए। 

यह भी पढ़ें -  UP Chunav 2022: मतदान के बीच मायावती बोलीं-डर और लालच से मुक्त होकर वोट डालें

सचिव डॉ रजत कुमार ने बताया कि अलीगढ़ शाखा को सर्वश्रेष्ठ विश्वस्तनपान सप्ताह, सर्वश्रेष्ठ बिटिया दिवस, सर्वश्रेष्ठ विश्व मोटापा दिवस, सर्वश्रेष्ठ किशोरावस्था दिवस और सर्वश्रेष्ठ रोगाणु रोधी जागरूकता सप्ताह के लिए पुरस्कार प्रदान किए। जिसका श्रेय शाखा के अध्यक्ष डॉ आलोक कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन और सदस्य चिकित्सकों के अथक प्रयास को जाता है। अलीगढ़ शाखा को पहली बार इतने पुरस्कार एक साथ इतने बड़े मंच पर मिले हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here