Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: लापता युवक का शव मिला, दोस्त पर हत्या का आरोप

Aligarh News: लापता युवक का शव मिला, दोस्त पर हत्या का आरोप

0
194

[ad_1]

शव प्रतीकात्मक

शव प्रतीकात्मक
– फोटो : Social Media

विस्तार

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के जीटी रोड से शनिवार रात युवक का शव पड़ा मिला है। परिवार की ओर से मामले में दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। मामले में जांच की जा रही है।

बताया गया है कि नगला कलार का 32 वर्षीय रोहित जेनरेटर मरम्मत का काम करता था। घर में पत्नी राधा के अलावा दो बच्चे हैं। परिवार के अनुसार एक परिचित युवक उसे जेनरेटर सही कराने की कहकर ले गया था। इसके बाद नहीं लौटा। रात में जीटी रोड पर चर्च के पास वह अचेत मिला।

यह भी पढ़ें -  Agra Weather: ताजनगरी में 23 मई तक गर्मी से कोई राहत नहीं, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

इस पर राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिवार ने दोस्त पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, पोस्टमार्टम में मौत का कारण उजागर नहीं हुआ है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here