Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: सेंट्रल बैंक की ठगी में एक और मुकदमा दर्ज, फरार...

Aligarh News: सेंट्रल बैंक की ठगी में एक और मुकदमा दर्ज, फरार चल रहे प्रबंधक और बैंक मित्र

0
74

[ad_1]

One more case registered in central bank fraud

सेंट्रल बैंक
– फोटो : Central Bank

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के नौरंगाबाद इलाके की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बैंक प्रबंधक अमरजीत सिंह व बैंक मित्र सौरभ गुप्ता द्वारा की गई ठगी में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इस तरह इस मामले में अब तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। यह मुकदमा गांधीपार्क थाने में संजय गांधी कालोनी की विजय कुमारी पत्नी रविंद्र कुमार ने दर्ज कराया है। 

जिसमें आरोप है कि सौरभ गुप्ता और अमरजीत के कहने पर उन्होंने बचत खाते से पांच-पांच लाख रुपये की रकम देकर 14 माचई 2023 को दो एफडी कराई थीं। मगर उनके प्रपत्र नहीं दिए गए। लगातार चक्कर लगाने पर भी टहला दिया गया। मामले में पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि इस मामले में दो मुकदमे पहले क्वार्सी में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -  नीट-पीजी 2024 परीक्षा अब अगस्त के इस दिन दो पालियों में होगी सम्पन्न

सेंट्रल बैंक की शाखा में गबन के बाद से शाखा प्रबंधक अमरजीत सिंह व बैंक मित्र सौरभ गुप्ता फरार हैं। दोनों की नेपाल भाग जाने की चर्चा भी हैं। पुलिस लगातार दोनों की तलाश में लगी है, पर असफलता ही हाथ लग रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here