[ad_1]

एएमयू
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में सेवा विस्तार न होने पर 1559 अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी अपना सेवा विस्तार करने और दिसंबर की तनख्वाह देने की मांग कर रहे थे। कर्मचारी नेताओं ने पात्र अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देने की भी मांग की है।
सेवा विस्तार के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारी अपने काम पर लौट गए। शुक्रवार को कर्मचारियों ने मांगें न माने जाने पर शनिवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी। कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रही।
शनिवार सुबह 10 बजे से पहले ही अस्थायी और दैनिक कर्मचारियों की भीड़ प्रशासनिक भवन के बाहर एकत्र होने लगी। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन में डेरा डाल दिया। कर्मचारियों से प्रशासनिक भवन परिसर पूरी तरह से भर गया। कर्मचारियों का सेवा की तिथि 31 दिसंबर 2022 तक है।
सेवा विस्तार को लेकर कर्मचारी आंदोलित न हो जाएं। इसके लिए एएमयू के सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। नवाज सरवर ने बताया कि कर्मचारियों की सेवा जनवरी से दिसंबर तक होती है, लेकिन अभी तक सेवा विस्तार नहीं हुआ। कुलपति ने एक-दो दिन में सेवा विस्तार करने के लिए आश्वस्त किया है। सेवा विस्तार होते ही दिसंबर महीने की तनख्वाह भी आ जाएगी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में कुलपति से मिला। शुक्रवार को कर्मचारियों ने पीवीसी प्रो. मोहम्मद गुलरेज के दफ्तर का घेराव किया था। कर्मचारियों ने बताया था कि पीवीसी ने बताया कि कुलपति अलीगढ़ से बाहर हैं, उनके आने के बाद इस मसले पर बात की जाएगी।
कुलपति ने सेवा विस्तार का आश्वासन दिया है। कुलपति ने अगर मौखिक कहा है तो वह भी एक तरह आदेश है। यूनिवर्सिटी के नियम के अनुसार ही कर्मचारियों का सेवा विस्तार होगा। -प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू
[ad_2]
Source link







