Home उत्तर प्रदेश Anandiben Patel: राज्यपाल पहले जाएंगी मथुरा के फरह, फिर आएंगी आगरा, यह...

Anandiben Patel: राज्यपाल पहले जाएंगी मथुरा के फरह, फिर आएंगी आगरा, यह है कार्यक्रम

0
62

[ad_1]

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार लखनऊ से आगरा आएंगी। खेरिया हवाई अड्डे से सीधे सड़क मार्ग से पहले मथुरा स्थित फरह जाएंगी। जहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। 12.30 बजे फरह से लौटकर आगरा आएंगी। 12.30 से दो बजे तक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में विश्राम करेंगी। 

दोपहर दो से शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय के संस्कृत भवन, छलेसर व पालीवाल कैंपस का निरीक्षण करेंगी। शाम छह बजे से खंदारी कैंपस में विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। खंदारी कैंपस स्थित गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। सोमवार सुबह 8.25 बजे खेरिया एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए रवाना होंगी।

राज्यपाल का विवि में ये है कार्यक्रम

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 12:30 बजे खंदारी परिसर स्थित अतिथिगृह पहुंचेंगी। दोपहर करीब 2 बजे संस्कृति भवन का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद छलेसर परिसर, पालीवाल परिसर, खंदारी परिसर का निरीक्षण करेंगी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। 26 सितंबर की सुबह यहां से रवाना होंगी।

रातभर होती रहीं तैयारियां 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निरीक्षण को देखते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दिन-रात तैयारियां होती रहीं। साफ-सफाई के साथ ही टूटी सड़कों पर पैच वर्क भी किए गए। कुलपति ने व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए ड्यूटी भी लगाई है। सुबह आठ बजे से विश्वविद्यालय के सभी विभाग खुल जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  Varanasi: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्काबार, युवा उड़ा रहे थे छल्ले, 8 हिरासत में

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here