Ayodhya Deepostav: अपने राजा के स्वागत के लिए सज गई है अयोध्या नगरी, रामनगरी में हर तरफ भक्ति का माहौल

0
18

[ad_1]

भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या अपने राजा राम के स्वागत के लिए सज गई है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिवाली पर श्रीराम का स्वागत करेंगे। अयोध्या पर मानो स्वर्ग उतर आया है। दीपोत्सव के बीच सरयू घाट पर टिमटिमाते दीयों से छटा देखते ही बनती है।

अयोध्या में दिवाली पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं। वे श्रीरामलला का राजतिलक करेंगे। इस अद्वितीय मौके के लिए शहर में श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट व रामकथा पार्क की अद्वितीय सजावट की गई है।

दीपोत्सव हर बार नया रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इसमें शासन-प्रशासन भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इस बार राम की पैड़ी पर 15 लाख दीये जलाए जाएंगे, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड होगा। पूरी अयोध्या नगरी को 20 लाख दीयों से सजाया जाएगा। इसके साक्षी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

यह भी पढ़ें -  UP MLC Election Result: अपने-अपने गढ़ में हारी सपा और भाजपा, प्रतापगढ़ में राजा भैया का जलवा बरकरार

अवध विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों, जिनमें छात्र और छात्राएं पूरे उत्साह से माला सजा रहे हैं। उदया चौराहे से सरयू घाट, राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक अयोध्या जगमगा रही है। प्रमुख मार्गों पर दोनों तरफ होर्डिंग, द्वार बनाए गए हैं।

अयोध्या नगरी में विभिन्न घाटों, मंदिरों को अभूतपूर् तरीके से सजाया गया है। लेजर लाइट की चमक में लोगों के चेहरों से उनकी खुशी प्रतिबिंबित हो रही है। लग रहा है जैसे वे खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत शख्स मान कर उस क्षण का आनंद ले रहे हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here