Home अपराध चर्च में धर्मांतरण के आरोप पर बजरंग दल का हंगामा, पादरी पर...

चर्च में धर्मांतरण के आरोप पर बजरंग दल का हंगामा, पादरी पर टूटी भीड़

0
112

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चर्च के अंदर धर्मांतरण के आरोप को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। राधानगर थाना क्षेत्र स्थित इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। काफी देर तक चर्च के अंदर बवाल होता रहा। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई।

पादरी को जैसे ही पुलिस बाहर लेकर निकली दर्जनों की संख्या में बजरंग दल के लोगों ने पादरी को घसीटते हुए हमला बोल दिया। मौके पर पहुंचे CO ने पादरी को पुलिस के घेरे में लेकर बचा लिया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चर्च के भीतर हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, चर्च के अंदर बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं मौजूद थीं, जिसको लेकर उनका आक्रोश और भड़क गया।

यह भी पढ़ें -  संविधान दिवस: पीएम नरेंद्र मोदी ने ई-कोर्ट परियोजना के तहत चार पहलों का खुलासा किया; यहां जानिए उनके बारे में

हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी तू-तू मैं-मैं और नोकझोंक हुई। सीओ ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने चर्च के पादरी डेविड को हिरासत में ले लिया है।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान हालात और तनावपूर्ण हो गए, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हिरासत में लिए गए पादरी से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here