Home उत्तर प्रदेश Bhadohi: काशी विश्वनाथ धाम आ रहे युवकों की बाइक की टक्कर से...

Bhadohi: काशी विश्वनाथ धाम आ रहे युवकों की बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो घायल

0
104

[ad_1]

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रमेश गौतम के घर मचा कोहराम

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रमेश गौतम के घर मचा कोहराम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने आ रहे बाइक सवार युवक भदोही जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना जंगीगंज पुलिस चौकी के पास हुआ।  

रविवार देर रात तीन बाइक से छह युवक प्रयागराज के मुकुंदपुर होलागढ़ सोरांव से काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने के लिए निकले थे। एक बाइक पर वेद प्रकाश (20) और अनुज कश्यप (25) सवार थे। जंगीगंज पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक की टक्कर साइकिल से हो गई।

यह भी पढ़ें -  UP Election 1st Phase 2022: दस चर्चित सीटें, कहीं विरासत बचाने की चुनौती, कहीं टिकट लौटाकर फिर से नेताजी उतरे मैदान में

हादसे में बाइक सवार वेद और अनुज सहित साइकिल सवार रमेश गौतम (50) निवासी कलनुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया।  जहां चिकित्सकों ने साइकिल सवार रमेश गौतम को मृत घोषित कर दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here