Home अपराध अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0
141

अक्षत टाइम्स संवाददाता, उन्नाव, 22 नवम्बर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बृजपाल पुर निवासी एक युवक मंगलवार रात बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान मियागंज रोड पर मवईब्रम्हनान गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क के किनारे जा गिरा और उसकी मौत हो गयी। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखा तो इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पीएम के लिये भेजा है। वहीं मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत किया है।

बता दें बृजपालपुर निवासी उमेश सिंह (45) पुत्र यदुराज सिंह मंगलवार रात बाइक से घर जा रहा था। मवईब्रम्हनान के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर सड़क के किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क के किनारे काफी देर तड़पता रहा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें -  Ukraine Crisis : छात्रों के पास खाने-पीने का सामान होने लगा खत्म, निगाहें सरकार की ओर

बुधवार सुबह मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क के किनारे क्षतिग्रस्त बाइक व उमेश का शव पड़ा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि उमेश की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुयी है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी। मृतक के भतीजे धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोेर्ट दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here