Home अंतरराष्ट्रीय ब्राजील: खिलौने की तरह गोल-गोल घूमकर ऊपर से नीचे आ गिरा प्लेन,...

ब्राजील: खिलौने की तरह गोल-गोल घूमकर ऊपर से नीचे आ गिरा प्लेन, 61 की मौत

0
159

ब्राजील में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। यह एक क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप प्लेन था, जो ब्राजील में साओ पाउलो के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई। प्लेन हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विमान हादसा कितना विभत्स था।

वायरल वीडियो में प्लने ऊंचाई पर उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, तभी अचानक वह नीचे की तरफ सीधा गिरने लगता है। पायलट पूरी तरह से प्लेन से नियंत्रण खो देता है। प्लेन आगे की तरफ बढ़ने के बजाय नीचे की तरफ आते हुए गोल-गोल घूमकर रिहायशी इलाके में गिर जाता है। दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले टर्बोप्रॉप विमान में 61 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी यात्रियों की मौत हो गई।

इस घटना को लेकर क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होने वाला प्लेन पाराना राज्य के कास्केवेल से दोपहर लगभग 1ः30 बजे उड़ान भरी थी। ये प्लेन साओ पाउलो से लगभग 80 किमी (50 मील) उत्तर-पश्चिम में विन्हेडो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें -  अमेरिका में अमीर बनने के लिए आपको 2 मिलियन डॉलर से अधिक की आवश्यकता है

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि एटीआर-72 विमान नियंत्रण से बाहर हो गया। घरों के पास पेड़ों के एक समूह के पीछे गिर गया। प्लेन के नीचे गिरते ही धुएं का गुबार उठता है और उसमें आग लग जाती है।

जहां ये हादसा हुआ वहां के रहने वाले डेनियल डी लीमा ने कहा कि उन्होंने खिड़की से बाहर देखने से पहले एक तेज आवाज सुनी थी। वीडियो में दिख रहा है कि विमान गोल-गोल घूम रहा था, लेकिन आगे नहीं बढ़ रहा था। इसके तुरंत बाद विमान आसमान से नीचे गिर गया और उसमें विस्फोट हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here