Home अपराध जमानत पर छूटते ही लारी कॉर्डियोलॉजी में फिर सक्रिय हुए दलाल

जमानत पर छूटते ही लारी कॉर्डियोलॉजी में फिर सक्रिय हुए दलाल

0
18

लखनऊ : किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लारी कॉर्डियोलॉजी में निजी मेडिकल स्टोरों के दलालों को रोकने में केजीएमयू प्रशासन नाकाम है। दलाली, अभद्रता और मारपीट के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार हुए चारों दलाल जमानत पर छुटते ही बुधवार को दोबारा से लारी में दलाली करते दिखे। खास बात यह कि सभी दलाल सुरक्षा गार्ड के पास ही झुंड लगाकर खड़े थे और तीमारदारों को अपने जाल में फंसा रहे थे।

लारी कॉर्डियोलॉजी में रोजाना 350 मरीज ओपीडी में देखे जाते हैं। इसके आलावा पुराने मरीज भी दवा लेने के लिए यहां के एचआरएफ काउंटर पर आते हैं। एचआरएफ से मरीजों को 50 से 70 फीसदी तक दवाएं छूट पर मिल जाती हैं। काउंटर पर मरीजों को लंबी कतार का सामना करना पड़ता है। दवा लेने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। साथ ही पर्चे पर लिखी सारी दवाएं भी एचआरएफ से नहीं मिल पाती हैं। इसका फायदा निजी मेडिकल स्टोर के दलाल उठाते हैं। वह मरीजों-तीमारदारों को एचआरएफ के रेट पर ही दवाएं मुहैया कराने का झांसा देकर जाल में फंस लेते हैं। इनकार करने पर अभद्रता और मारपीट पर भी आमादा हो जाते हैं। सोमवार को तीमारदार से विवाद कर रहे चार दलालों को मौके से वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें -  'वक्फ कानून संसद का है, इसे सभी को स्वीकार करना पड़ेगा', अमित शाह का विपक्ष पर हमला

इस दौरान दरोगा से भी अभद्रता की थी। पकड़े गए आरोपितों की पहचान शाहगंज नक्कास निवासी मुस्तकीम खान, मोहनीपुरवा दौलतगंज हुसैनाबा निवासी मो. अफजल, शहजान निवासी पानी की टंकी, हुसैनाबाद और साकिब निवासी गेंदखाना पानी की टंकी, हुसैनाबाद के रूप में हुई। मंगलवार को सभी की जमानत हो गई। बेखौफ चारों आरोपित बुधवार को भी अपने अन्य साथियों के साथ लारी कॉर्डियोलॉजी में पहले की तरह ही दलाली करते दिखे।

संस्थान की तरफ से समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। साथ ही दलालों से सावधान के लिए परिसर में नोटिस भी चस्पा कराई गई है। सुरक्षा गार्डों को भी सतर्क किया गया है। इस मामले में जांच कराई जाएगी। यदि सुरक्ष गार्ड की भूमिका पाई गई तो कार्रवाई होगी।- डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता केजीएमयू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here