Home अपराध घर में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गर्दन काटकर निर्मम...

घर में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गर्दन काटकर निर्मम हत्या

0
156

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र में घर में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। किसान की हत्या से सनसनी फैल गई है। एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी ज्वाली (52 वर्ष) पुत्र श्रीराम पिछले 20 साल से गांव भीकमपुर जैनी में ससुराल में रह रहा था। रविवार को रात किसान ज्वाली डेयरी पर दूध देकर आने के बाद घर के कमरे में सो गया। रात में किसी वक्त ज्वाली की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार को सुबह जब बेटा अरविंद कमरे में पहुंचा तो ज्वाली नहीं उठा। अरविंद ने रजाई उठाई तो ज्वाली का खून से लथपथ शव देखकर चीख निकल गई। ज्वाली की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। शरीर पर भी चोट के निशान थे। ज्वाली नग्नावस्था में था। परिजनों ने ही बाद में कपड़े पहनाए।

यह भी पढ़ें -  सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश, ट्रैवल गाइडलाइन भी जारी

ज्वाली की हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, एएसपी श्रीशचंद्र आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने ज्वाली का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस गांव में भी ग्रामीणों से पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here