Home उत्तर प्रदेश दिल्ली में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, करेगी बेहतर प्रदर्शन- मायावती

दिल्ली में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, करेगी बेहतर प्रदर्शन- मायावती

0
170

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। मायावती ने उम्मीद जतायी कि चुनाव आयोग सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के साथ ही साम्प्रदायिकता व अन्य घिनौने प्रचार से चुनाव को दूषित होने से बचाएगा।

बसपा अध्यक्ष ने एक्स पर कहा “दिल्ली विधानसभा का आमचुनाव आगामी पांच फरवरी को एक चरण में होगा। चुनाव आयोग द्वारा इस बारे में की गयी घोषणा का स्वागत। बीएसपी यह चुनाव अपनी पूरी तैयारी व दमदारी के साथ अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है। उम्मीद है कि पार्टी इस चुनाव में ज़रूर बेहतर प्रदर्शन करेगी।”

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज: एआईएमआईएम के जिला व महानगर के 250 पदाधिकारी देंगे सामूहिक इस्तीफा 

उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ है और बाहुबल व धनबल से दूर रहने वाली गरीबों-मजलूमों की पार्टी बीएसपी आयोग से यह उम्मीद रखती है कि वह स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के क्रम में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के साथ ही साम्प्रदायिकता व अन्य घिनौने प्रचार से चुनाव को दूषित होने से बचाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here