Chitrakoot Nikay Chunav: लहराया भगवा, चार में से तीन सीटें जीती भाजपा, 8 प्रत्याशियों की नहीं बच सकी जमानत

0
13

[ad_1]

UP Nikay Chunav 2023 Chitrakoot, BJP won three out of four seats

चित्रकूट में तीन सीटों पर जीती भाजपा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय की एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायत अध्यक्षों की सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चार सीटों में से भाजपा ने तीन सीट पर कब्जा जमाया है जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने भाजपा से जीत छीन ली। सभी जीतों प्रत्याशियों के समर्थकों में इसे लेकर भारी खुशी रही। विजेताओं का समर्थकों ने स्वागत किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद विजयी प्रत्याशियों के साथ सेल्फी लेने का क्रेज रहा।

चित्रकूट धाम नगर पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष पद के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरु हुई। पहले बैलेट पेपर की गिनती में सपा के जागेश्वर यादव ने दो वोट से बढ़त ली लेकिन पहले चक्र की गिनती शुरु होते ही भाजपा के नरेंद्र गुप्ता ने 1100 से अधिक मतों की बढ़त बनाई। अंतिम पांच राउंड की गिनती खत्म होने तक नरेंद्र ने जागेश्वर पर 6496 मतों की निर्णायक बढ़त प्राप्त कर लगातार दूसरी बार पालिका अध्यक्ष बने। नरेंद्र गुप्ता को कुल 17 हजार 355 व जागेश्वर यादव को 10 हजार 859 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी व भाजपा से बगावत कर चुनाव लडने वाली निशी सोनी 6 हजार 54 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य 8 प्रत्याशियों की जमानत नहीं बच सकी।

यह भी पढ़ें -  यूपीपीएससी : पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा 23 मार्च से, प्रयागराज, लखनऊ सहित तीन जिलों में होगी परीक्षा

मानिकपुर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी ने अध्यक्ष पद पर 3239 मत प्राप्त कर जीत हासिल की है। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रही भाजपा प्रत्याशी बिट्टी देवी को मात्र 1558 मत ही प्राप्त हुए। यहां बसपा प्रत्याशीय मनीषा देवी को 1128, निर्दलीय प्रत्याशी ऊषा भारती को 1097, सपा प्रत्याशी मन्झली को 389, कांग्रेस प्रत्याशी मेनका को 116 मत मिले जबकि 57 मतदाताओं ने नोटा में मोहर लगाई। पहली बार बनाये गए मऊ नगर पंचायत में भाजपा के अमित द्विवेदी को 2953 मत मिले। निर्दलीय संदीप त्रिपाठी को 1449, आजाद पार्टी के कृपाशंकर को 1384, सपा के सचिन रस्तोगी को 1312 व बसपा के जमुना केसरवानी को 973 मत मिले। इस प्रकार भाजपा ने 1509 मतों से जीत हासिल कर ली।

राजापुर की सीट पर भाजपा ने पहले दो राउंड पर पिछड़ने के बाद बढ़त बनाई। अंत में भाजपा के प्रत्याशी संजीव मिश्रा को 4467 मत मिले। निर्दलीय आदर्श मनोज द्विवेदी को 3133, सपा के प्रिंस केसरवानी को 1460 व बसपा की उमादेवी को 2021 मत मिले। इस प्रकार भाजपा के संजीव ने 1334 मतों से जीत हासिल की। इन सभी विजेताओं को रिटर्निगं ऑफिसर ने प्रमाण पत्र दिया। इन सीटों पर विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूलमाला से लाद दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here