Home उत्तर प्रदेश मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

0
136

लखनऊ। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जन्म आज ही के दिन यानी 29 अगस्त को हुआ था। मेजर ध्यानचंद झांसी के रहने वाले थे। उनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर खेल के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में आज सीएम योगी ने प्रदेश के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिन्होंने खेल जगत में उम्दा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस दौरान सीएम योगी ने मेजर ध्यानचंद जी श्रद्धांजलि भी दी।

यह भी पढ़ें -  वाराणसी से वैष्णो देवी कटरा के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन: 26-27 अक्तूबर को चलाई जाएगी ट्रेन,नोट कर लें टाइमिंग

इससे पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ”हॉकी के जादूगर, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं सभी युवा साथियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की अनंत शुभकामनाएं! उनका जीवन अनुशासन, समर्पण और खेल कौशल की प्रेरणा है। आइए, खेल संस्कृति को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्पित हों’।

खबर अपडेट हो रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here