Home अपराध सड़क हादसे में घायल विधायक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी

सड़क हादसे में घायल विधायक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी

0
192

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को केके अस्पताल पहुंचकर गोरखपुर की कैंपियरगंज विधानसभा सीट से विधायक फतेह बहादुर सिंह का हालचाल जाना। उनके परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। मंगलवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर छतियारी गांव के पास विधायक की कार का एक्सीडेंट हो गया था। गलत दिशा से आ रहे डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में विधायक और उनके सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया था।

यह भी पढ़ें -  Indian Railway: भदोही में बर्निंग ट्रेन बनने से बची गोदान एक्सप्रेस, गेटमैन की सक्रियता से बड़ा हादसा बचा

फतेह बहादुर सिंह पूर्व में मंत्री भी रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए। जहां विधायक से बातचीत की और उनके परिवार का भी हाल लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here