Home उत्तर प्रदेश Corona in Agra: ताजनगरी में हैदराबाद से लौटी युवती सहित नए छह...

Corona in Agra: ताजनगरी में हैदराबाद से लौटी युवती सहित नए छह संक्रमित, जिले में अब 43 सक्रिय मरीज

0
102

[ad_1]

ख़बर सुनें

आगरा में कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने से एक बार फिर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। रोज नए मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद से लौटी 35 वर्षीय युवती, एटा निवासी 18 वर्षीय युवक , दयालबाग निवासी 17 वर्षीय किशोरी सहित कोरोना संक्रमण के छह नए मरीज मिले हैं। तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब 43 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 20 जून को पश्चिमपुरी निवासी युवती हैदराबाद से आगरा लौटी है। खांसी, बुखार के लक्षण होने पर कराई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा 18 वर्ष के दो युवक संक्रमित मिले हैं। इनमें एक एटा निवासी है, जबकि दूसरा सेवला का रहने वाला है। दयालबाग निवासी 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

27.30 लाख लोगों की हो चुकी है जांच 

उन्होंने बताया कि सभी मरीजों में आरटीपीसीआर से संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में आए लोगों की शुक्रवार को जांच कराई जाएगी। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब 43 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। अब तक कुल 27.30 लाख लोगों की कोरोना जांच में 36,544 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 36,036 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

निजी अस्पतालों में बढ़ेगा जांच का दायरा

सीएमओ ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए निजी अस्पतालों में कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। प्रतिदिन तीन हजार लोगों की जांच का लक्ष्य है। अभी दो हजार लोगों की जांच रोज हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में लोग सतर्कता बरतें। बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलें। जिन्होंने कोरोना की दूसरी वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह दूसरी खुराक जरूर ले लें। 

यह भी पढ़ें -  Corona cases in up: स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, जागरुकता पर जोर, बाहर से आने वालों की होगी निगरानी

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here