Home उत्तर प्रदेश Dev Deepwali 2022: काशी के घाट पर पहली बार 3D प्रोजेक्शन मैपिंग,...

Dev Deepwali 2022: काशी के घाट पर पहली बार 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, दीवारों पर जीवंत होगी धर्म की कहानी

0
62

[ad_1]

देव दीपावली पर पहली बार काशी चेत सिंह घाट की दीवारों पर थ्री डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिये धर्म का व्याख्यान होगा। काशी आने वाले पर्यटक मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण व देव दीपावली का कथा सुन सकेंगे। गंगा की गोद में लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के माध्यम से भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति भी होगी। 20 मिनट का शो कई बार दिखाया जाएगा, जिससे देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों पर आने वाले सभी श्रद्धालु देख सकेंगे। 

मॉडर्न स्टेज सर्विसेज के अनुभव गुप्ता के अनुसार, पांच दिन के रिकॉर्ड समय में गंगा अवतरण, देव दीपावली की धार्मिक जानकारी और शिव भजनों के 5-6 ट्रैक शूट कर अंतिम रूप दिया गया है। टेक्नीशियन व इंजीनियर मिलाकर 250 से अधिक लोगों की टीम लगी है। इस शो का प्रोजेक्शन 20 लेजर प्रोजेक्टर के माध्यम से होगा। इसमें संगीत की ध्वनि के साथ लेजर और लाइट्स का एक अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  अमानवीय: युवक को बुरी तरह पीटा, मुंह पर पेशाब कर बनाया वीडियो, पुलिस ने बिना जांच पीड़ित को ही भेजा जेल

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि कि चेत सिंह घाट पर लेजर शो शाम 7 बजे से 20 मिनट तक चलेगा।

इसमें थ्री डी लेजर प्रोजेक्शन मैपिंग शो 12 मिनट का व लेजर लाइट एंड साउंड शो आठ मिनट का होगा, जो कुछ अंतराल में कई बार होगा। इसे सभी पर्यटक देख सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम के सामने गंगा पार रेत पर शाम 7.40 बजे ग्रीन आतिशबाजी होगी।

भव्य और दिव्य काशी की देव दीपावली इस बार नव्य स्वरूप में देवताओं के साथ ही काशी वासियों के लिए भी अनोखी होगी। इस बार काशी से जुड़े महान सपूतों को पहला दीप अर्पित किया जाएगा। 

साथ ही घाट, कुंड और सरोवरों पर 21 लाख दीपों की रोशनी की आभा दीप मालिकाओं का स्वर्णिम संसार रचेगी। काशी समेत देश-विदेश की जनता इस अद्भुत पलों की साक्षी बनेगी।  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here