Encounter In Agra: अवैध खनन से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को लगी दो गोलियां, हालत गंभीर

0
64

[ad_1]

घटनास्थल पर खड़ा ट्रैक्टर और जांच करती पुलिस

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

आगरा के कुर्रा चित्तरपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और खनन माफिया के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक ट्रैक्टर चालक गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो गोलियां लगी हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

घटना थाना इरादत नगर के कुर्रा चित्तरपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आगरा-ग्वालियर राजमार्ग से कुर्रा चित्तरपुर मार्ग होते हुए चंबल की रेत से लदे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रहे थे। पुलिस टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा कर रही थी। सूरजपुरा रोड पर नहर पुल से पहले दो ट्रैक्टर भाग जाने में सफल हुए।   

दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने घेर लिया। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक को दो गोलियां लगीं, जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भिजवा दिया है। चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि मामला मुठभेड़ है। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: पांच नगर पालिका और पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशियों की आप ने की घोषणा, इन्हें मिली टिकट

विस्तार

आगरा के कुर्रा चित्तरपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और खनन माफिया के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक ट्रैक्टर चालक गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो गोलियां लगी हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

घटना थाना इरादत नगर के कुर्रा चित्तरपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आगरा-ग्वालियर राजमार्ग से कुर्रा चित्तरपुर मार्ग होते हुए चंबल की रेत से लदे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रहे थे। पुलिस टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा कर रही थी। सूरजपुरा रोड पर नहर पुल से पहले दो ट्रैक्टर भाग जाने में सफल हुए।   

दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने घेर लिया। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक को दो गोलियां लगीं, जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भिजवा दिया है। चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि मामला मुठभेड़ है। घटना की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here