Etawah Nikay Chunav: साइकिल दौड़ी, कमल मुर्झाया, निर्दलियों ने भी दम दिखाया, छह सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ

0
13

[ad_1]

UP Nikay Chunav 2023 Etawah, BJP lost on six seats

भरथना से सपा के अजय यादव की जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में निकाय चुनाव में सभी छह सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। तीन नगर पालिकाओं में साइकिल खूब चली और सपा प्रत्याशियों जीत दर्ज की। वहीं लखना और इकदिल नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। बकेवर में बसपा प्रत्याशी विजेता बने। इटावा नगर पालिका से सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता ने 60469 मत पाकर 29686 वोटों से जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी भाजपा की कुसुम दुबे 30783 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।

सपा से टिकट कटने के बाद बसपा से लड़ी गुलनाज 10879 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। भरथना नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर सपा के अजय कुमार उर्फ गुल्लू 10013 मत मिलने के साथ 1609 वोटों से विजयी रहे। दूसरे स्थान पर रहीं बसपा प्रत्याशी वर्तिका गुप्ता को 8404 मत मिले। जसवंतनगर में सपा के सत्यनारायण शंखवार 4861 मतों से विजयी हुए। उन्हें कुल 8612 मत मिले। जबकि भाजपा के जयशिव बाल्मीकि को सिर्फ 3751 वोट मिले। वहीं बकेवर से बसपा प्रत्याशी विवेक यादव उर्फ सन्नी ने हाथी को खड़ा करने का काम किया। उन्हें 1977 मत मिले।

यह भी पढ़ें -  प्यारी कंगना, तुम्हारी बड़ी विजय पर बधाई हो, अनुपम खेर ने कंगना रनौत को दी जीत की बधाई

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के बागी अरब उल्ला खान उर्फ बल्ले को 1828 मत मिले। विवेक ने 149 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा के डॉ. संजय दीक्षित को सिर्फ 817 वोटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं नगर पंचायत लखना में भाजपा के बागी प्रत्याशी निर्दलीय गणेश शंकर पोरवाल ने 1612 मत पाकर 129 वोटों से जीत दर्ज की। निर्दलीय विवेक राठौर को 1483 मत मिले।

इकदिल नगर पंचायत में निर्दलीय जीतने का रिकार्ड बरकरार रहा। निर्दलीय लड़ी फूलनदेवी को 2945 वोट मिले। उन्होंने 85 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं सपा की प्रवीन कुमारी 2860 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी को 1487 वोट मिले।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here