Home अपराध सैफनी में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत,...

सैफनी में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत, भाई घायल

0
72

रामपुर, सैफनी। सैफनी थाना क्षेत्र के खरसौल गांव में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दूध देकर जा रहे बाइक पर सवार एक भाई की मौत हो गई, दूसरा भाई घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के मधुपुरी गांव के डेरा निवासी 50 वर्षीय चौधरी गुरवेन्द्र सिंह उर्फ कुकू और उनका भाई गुरदीप सिंह (45) पुत्र गुरु प्रसाद पेशे से किसान हैं और घर में पशु पालन भी करते हैं। शनिवार की सुबह 10 बजे के समय दोनों भाई बाइक से सागरपुर गांव में डेयरी पर दूध देकर किसी काम से खरसौल गांव गए थे इस दौरान बाइक गुरवेन्द्र सिंह चला रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह खरसौल गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे तभी अचानक उनकी बाइक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।

जिससे गुरवेंद्र सिंह उर्फ कुकू के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे उनके भाई गुरदीप सिंह घायल हो गए मौके पर जमा हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज कर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया अचानक हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें -  यूपी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अयोध्या से 'राम भक्त' के लिए वोट करने का आग्रह किया

हादसे के बाद मौके से चालक के फरार होने के बाद ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मौके पर जमा हुए लोगों ने ट्रक की नंबर प्लेट की जांच पड़ताल की तो ट्रक पर एक नंबर प्लेट यूपी 37 बीटी 4727 जबकि उसके ऊपर चिपकी दूसरी नंबर प्लेट का नंबर एचआर 58 एफ 4060 हुई निकली। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल करने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here