Home अपराध भूस्खलन से एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 7 की मौत...

भूस्खलन से एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 7 की मौत की आशंका

0
82

बेंगलुरु। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर में मंगलवार को हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित 7 लोगों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे एक छोटी दुकान चलाने वाले परिवार के सदस्यों के पहाड़ी से गिरी मिट्टी के नीचे दबे होने का संदेह है।

सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि भूस्खलन के कारण एक गैस टैंकर भी पास की गंगावली नदी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन चालक और सहचालक लापता हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय दोनों दुकान पर चाय पी रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ष्बचाव कार्य जारी है।ष्

यह भी पढ़ें -  JAC परिणाम 2022: झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का परिणाम कल अपेक्षित

विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कारवार से विधायक सतीश सैल ने कहा कि उन्हें जो रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार भूस्खलन के बाद 10-15 लोग गंगावली नदी में गिर गए होंगे। राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने सदन को बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और बाद में इस पर बयान देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here