Firozabad: बाइक से गिरी मां के हाथ से छूटी 14 माह की बेटी, ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आई, दर्दनाक मौत

0
33

[ad_1]

ख़बर सुनें

फिरोजाबाद के टूंडला में ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। उसके गिरते ही गोद से 14 माह की बच्ची छूटकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रविवार सुबह मोहम्दाबाद कट के समीप हुआ।

हाथरस के थाना सादाबाद के गांव नगला भाव सिंह निवासी सुमेर कुमार रविवार सुबह पत्नी पवित्रा देवी और 14 माह की बेटी साक्षी के साथ थाना टूंडला क्षेत्र के गांव बाघई रिश्तेदारी में आ रहे थे। जब ये लोग टूंडला थाना क्षेत्र के मोहम्दाबाद कट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से चपेट में ले लिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर बैठी पवित्रा देवी अपनी 14 माह की बेटी साक्षी के साथ जमीन पर गिर पड़ी। 

ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आई मासूम 

महिला के गिरते ही बच्ची हाथों से छूटकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। उसकी मां घायल हो गई। यह घटना देख घायल महिला बेसुध हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही घायल महिला को अस्पताल भिजवा दिया। वहीं मासूम के शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। इस घटना के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

टूंडला थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मासूम बच्ची के शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। घायल महिला का उपचार चल रहा है। बाइक सवार दंपती रिश्तेदारी में आ रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें -  Lakhimpur: अलग-अलग पेड़ पर लटका हुआ मिला युवक और युवती का शव, सामने आई यह सच्चाई

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here