पहले दोस्ती..फिर नशा के बाद नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, हुक्का बार का सच जानकर उड़ जाएंगे होश

0
84

गोरखपुर के शाहपुर के गीता वाटिका क्षेत्र में संचालित हुक्का बार में दोस्ती के बाद पार्टी के नाम पर नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि हुक्का बार संचालक किशोरियों का अश्लील वीडियो बनाकर उनसे जिस्मफरोशी कराता था। हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा, उसके दोस्त निखिल गौर व आदित्य मौर्य ने इन नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब यह तीनों पकड़े गए।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके की रहने वाली महिला अपने 12 वर्षीय बेटी को लेकर किराये के मकान में रामगढ़ताल इलाके में रहती हैं। बेटी स्कूल आती जाती थी। 31 दिसंबर की शाम चार बजे के करीब उसकी दो सहेलियां स्कूटी से आईं और फिर साथ लेकर चली गईं। इसके बाद किशोरी का कोई पता नहीं चला। देर रात तक वापस नहीं आने पर परेशान मां ने सहेलियों से पता किया, लेकिन वह कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रही थी। इसके बाद महिला रामगढ़ताल थाने पहुंच गई। किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया। मामले की छानबीन शुरू की गई और किशोरी को पुलिस ने ढूंढ निकाला।

यह भी पढ़ें -  राजभर का स्वामी प्रसाद मौर्य पर पलटवार कहा उनका तो पूरा जिला ही साफ हो गया

किशोरी से पूछताछ के बाद पता चला कि गीता वाटिका के सामने स्थित हुक्का बार में उसे लेकर गए थे। वहां पर अनिरुद्ध ओझा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ओझा झंगहा के जोलहाबारी गांव के मूल निवासी रविंद्र ओझा का बेटा है। जबकि, निखिल गौर देवरिया के तरकुलहा थाना क्षेत्र के जनहता गांव का निवासी है और वर्तमान में मोहद्दीपुर में रहता है। आदित्य शाहपुर का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here