Home अपराध बरेली में खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसी बोलेरो, 5 की...

बरेली में खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसी बोलेरो, 5 की मौत, कई घायल

0
82

बरेली : इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के बरेली जिले से सामने आ रही है। यहां सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बोलेरो, सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हादसे के बाद शवों को निकालने के लिए बोलेरो को काटना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में घायलों का प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के परधोली के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो की रफ्तार बहुत तेज थी। ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख सका और सीधे एक टैंकर में जा टकराया। टक्कर के बाद गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग फंस गए।

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court :  सोमवार से पूरी क्षमता के साथ हाईकोर्ट में होगा कामकाज 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद एक लड़का गाड़ी में फंस गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और राहगीर रेस्क्यू में जुटे रहे। कटर और अन्य उपकरणों की मदद से गाड़ी को काटकर उसे बाहर निकाला गया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी के टकराने के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी कार में जा घुसी। इससे हादसा और बड़ा हो गया। फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टिया जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here