Home अपराध जींद की फैक्ट्री में आग लगने से 4 महिलाओं की मौत, कई...

जींद की फैक्ट्री में आग लगने से 4 महिलाओं की मौत, कई मजदूर झुलसे

0
79

जींदः हरियाणा के जींद के सफीदों में गुलाल और रंग बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 20 अन्य मजदूर झुलस गए। आग में झुलसे मजदूरों को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना सफीदों की भाट कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार, सफीदों की भाट कॉलोनी में स्थित एक रंग फैक्ट्री में आज अन्य दिनों की तरह लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में यह पूरे परिसर में फैल गई। चारों ओर धुएं और आग की लपटें उठने के कारण मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, सफीदों की भाट कॉलोनी में स्थित एक रंग फैक्ट्री में आज अन्य दिनों की तरह लगभग करीबन दो दर्जन वर्कर काम कर रहे थे जिनमें ज्यादातर महिलाएं वर्कर थी। अचानक फैक्टरी में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में यह आग पूरी फैक्टरी में फैल गई। चारों ओर धुएं और आग की लपटें उठने के कारण वर्करों में चीख-पुकार मच गई। उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख बचाव कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  मुंबई के पास फार्मा फैक्ट्री में विस्फोट, 1 की मौत, 4 घायल
मृतक महिलाओं की तस्वीर
मृतक महिलाओं की तस्वीर

आरोप है कि काम के दौरान फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। आग लगने के बाद जब वर्करों ने बाहर निकलने की कोशिश की तो ताला लगा होने के कारण वे अंदर ही कैद होकर रह गए। इस हादसे में 4 महिलाओं की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि डेढ दर्जन वर्कर झुलस गए जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। झुलसे वर्करों को तुरंत सफीदों के अस्पताल में ले जाया गया. जिनमें से कईयों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पानीपत रेफर कर दिया गया। आग कैसे लगी यह अभी तक खुलासा नही हो पाया है। सूचना मिलते ही जीन्द के डीसी और एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here