Home उत्तर प्रदेश Gorakhpur News: सूदखोरों से तंग आकर दुकानदार ने रची खुद के अपहरण...

Gorakhpur News: सूदखोरों से तंग आकर दुकानदार ने रची खुद के अपहरण की साजिश, मांगी थी तीन लाख फिरौती

0
55

[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में सूदखोरों से परेशान होकर टेंट दुकानदार मनीष मद्देशिया ने खुद के अपहरण की साजिश रची। वह घर से बिना बताए चला गया और परिजनों को बताया कि पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। तीन लाख दस हजार रुपये मेरे खाते में भेज दो नहीं तो यह लोग मेरी हत्या कर देंगे।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर मनीष को अजमेर से बरामद किया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करके उसे फिरौती मांगने का आरोपी बनाकर जेल भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें -  यूपी बोर्ड: हाईस्कूल गणित की परीक्षा में पकड़े गए गए चार मुन्नाभाई

पुलिस ने मनीष पर कार्रवाई तो कर दी, लेकिन जिन सूदखोरों से परेशान होकर उसने अपने अपहरण की साजिश रची उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि मनीष को इस काम के लिए मजबूर करने के पीछे दो सूदखोर हैं, जो उसे मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here