Gorakhpur News: गोरखपुर में बोले राजभर, शराबबंदी की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी सुहेलदेव पार्टी

0
98

[ad_1]

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को  महंत दिग्विजय नाथ पार्क में पार्टी द्वारा आयोजित ‘‘महिला हक-अधिकार महारैली’’ के माध्यम से प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का मुद्दा उठाया। कहा कि पार्टी इस लड़ाई को सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी। महिलाएं एकजुट हो जाएं तो बिहार व गुजरात की तरह यूपी में भी पूर्ण शराबबंदी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि सुभासपा शुरू से ही महिलाओं के हक, अधिकार, मान, सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी की जो पहचान बनी है उसमें आधी आबादी का बड़ा योगदान है।  पार्टी ने जब भी सामाजिक मुद्दों पर बड़े आंदोलन किए तब पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने  अपना योगदान दिया। इस बार शराबबंदी के लिए पार्टी ने महिलाओं को जगाने और एकजुट करने का अभियान शुरू किया है।  

यह भी पढ़ें -  UP Election 2022: अखिलेश, एसपी सिंह बघेल समेत कई प्रत्याशियों को नहीं मिलेगा अपना और परिवार का वोट

उन्होंने कहा कि 50 फीसदी आबादी महिलाओं की है तो 50 फीसदी हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए। चुनाव आयोग और सरकार एक कानून बनाए कि लोकसभा और विधानसभा में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हों। शैक्षिणिक संस्थाओं में बेटियों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करते हुए निशुल्क शिक्षा दी जाए।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here