Home उत्तर प्रदेश Gorakhpur News: बेटी से छेड़खानी का आरोपी पिता गिरफ्तार, मां ने दर्ज...

Gorakhpur News: बेटी से छेड़खानी का आरोपी पिता गिरफ्तार, मां ने दर्ज कराया था केस

0
86

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने के आरोपी पिता को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, गीडा के नौसड़ इलाके की महिला ने पुलिस को बुधवार को दी तहरीर में लिखा है कि वह पति और बच्चों के साथ रहती है। पति शराब का सेवन करता है। आरोप लगाया कि पति अपनी गंदी नीयत नाबालिग बेटी पर रखता है और आए दिन उससे छेड़छाड़ करता रहता है। कई बार बेटी ने विरोध किया तो उसको पीटा भी।

यह भी पढ़ें -  काशी आएंगे PM Modi: शंख ध्वनि और ढोल नगाड़े के बीच गुलाब की पंखुड़ियों से होगा पीएम का स्वागत

पत्नी की तरफ से पति पर अपने ही नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत मिलने पर पुलिस हैरान हो गई। तत्काल केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। गीडा थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने कहा कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here