Home अंतरराष्ट्रीय स्कूटी के पहिए में फंसा इंटरनेट का लटकता तार, दसवीं के छात्र...

स्कूटी के पहिए में फंसा इंटरनेट का लटकता तार, दसवीं के छात्र की मौत

0
107

कानपुर। रतनलालनगर में गुरुवार देर शाम कोचिंग से लौटते दसवीं के छात्र की स्कूटी में इंटरनेट की टूटी केबिल उलझ गई। जिससे अनियंत्रित स्कूटी घिसट गई। बिना हेलमेट छात्र भी उछलकर सड़क पर जा गिरा। सिर पर गंभीर चोटें आईं। पीछे आए दोस्तों ने कोचिंग शिक्षक को हादसे की खबर दी। मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। परिजन उसे समीप के अस्पताल फिर हैलट ले गए। जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

गोविंदनगर के 11 ब्लॉक निवासी जतिन उर्फ चौधरी की दादानगर में कचरी और चिप्स की फैक्ट्री है। परिवार में पत्नी सोनम, बड़ा बेटा सार्थक और छोटा साकार था। सार्थक रतनलाल नगर स्थित द चिंटल्स स्कूल में दसवीं का छात्र था। वहीं साकार उसी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। परिजनों के अनुसार सार्थक रतनलाल नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने अमन इंद्रा क्लासेज में स्कूटी से शाम चार से छह बजे तक कोचिंग पढ़ने जाता था।

गुरुवार शाम को कोचिंग में छुट्टी होने पर लौटते समय हादसा हो गया। कोचिंग में छुट्टी के बाद बर्रा की ओर गया था। वह स्कूटी से था, जबकि अन्य दोस्त अपनी बाइक से उसके पीछे चल रहे थे। दोस्तों के अनुसार जैना पैलेस के पीछे वाली में सड़क पर एक पेड़ में टूटी हुई इंटरनेट की केबिल बंधी थी।

यह भी पढ़ें -  जम्मू के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लश्कर के पांच आतंकवादी ढेर

वहां से गुजरने के दौरान केबिल से स्कूटी का पहिया फंस गया और सार्थक ने स्कूट से नियंत्रण खो दिया। वह उछल कर सिर के बल सड़क पर जा गिरा, स्कूटी भी घिसट गई। गिरते ही उसके सिर में कंकरीट के टुकड़े धंस गए। लहुलुहान हालत में देखकर दोस्तों के होश उड़ गए।

राहगीरों से उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगी। इस बीच एक छात्र ने कोचिंग शिक्षक अमन खट्टर को हादसे की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और छात्र की मां सोनम को घटना की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सिर पर आई गंभीर चोटों के कारण बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव को पोटस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here