Home उत्तर प्रदेश Hathras News: किशोरी ने पानी समझ कर पिया तेजाब, तबीयत बिगड़ी

Hathras News: किशोरी ने पानी समझ कर पिया तेजाब, तबीयत बिगड़ी

0
51

[ad_1]

तेजाब प्रतीकात्मक

तेजाब प्रतीकात्मक
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव में किशोरी ने घर में बोतल में रखे तेजाब को पानी समझ कर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। 

सोमवार की सुबह कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी ने प्यास लगने पर बोतल में रखे तेजाब को पानी समझकर पी लिया। जलन होने पर किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन घबरा गए और उसे उपचार के लिए तुरंत की जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें -  पढ़ें 15 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि किशोरी को उसके परिजन अस्पताल लेकर आए थे। उसने पानी समझकर ज्वलनशील पदार्थ पी लिया था। किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here