Home उत्तर प्रदेश Hathras News: नगर पालिका परिषद को थमाया अंतिम नोटिस, वित्तीय अनियमितता की...

Hathras News: नगर पालिका परिषद को थमाया अंतिम नोटिस, वित्तीय अनियमितता की हुई थी शिकायत

0
109

[ad_1]

नोटिस (सांकेतिक फोटो)

नोटिस (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस नगर पालिका परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर विशेष सचिव नगर विकास विभाग ने अंतिम नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। नोटिस का जवाब न देने की स्थिति में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। 

नगर पालिका परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा कार्यकाल में कराए गए कई कार्यों की शिकायत शासन में की गई थी। इन शिकायतों में कार्यों में वित्तीय अनियमितता किए जाने की शिकायत थी। इस आधार पर शासन की ओर से 17 अगस्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस संबंध में प्रकरण की प्रति परीक्षण जांच आयुक्त, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़ से कराई गई। 

यह भी पढ़ें -  Dengue in UP: डेंगू मरीजों के मामले में लखनऊ प्रदेश में दूसरे नंबर पर, 41 नए मरीज मिले

आयुक्त, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़ द्वारा उपलब्ध कराई प्रतिपरीक्षण आख्या में तत्कालीन अध्यक्ष आशीष शर्मा पर आरोप सही पाए गए। मामले में शासन की ओर से तत्कालीन अध्यक्ष से जवाब-तलब किया गया है। सात दिनों में स्पष्टीकरण नहीं दिया, तो उप्र नगर पालिका अधिनियम 1916 की सुसंगत धाराओं के तहत निर्णय लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here