Home उत्तर प्रदेश Hathras News: ससुराल में होली खेलने आए युवक के साथ मारपीट, हुई...

Hathras News: ससुराल में होली खेलने आए युवक के साथ मारपीट, हुई मौत, चार पर मुकदमा

0
66

[ad_1]

शव प्रतीकात्मक

शव प्रतीकात्मक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के मोहल्ला लाला का नगला में ससुराल होली खेलने आए मुरसान क्षेत्र के युवक का बाइक निकालने को लेकर लोगों से विवाद हो गया। आरोपियों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

कोतवाली मुरसान क्षेत्र गांव खरगू निवासी 25 वर्षीय सूरज पुत्र रामवीर सिंह बुधवार सुबह कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला लाला का नगला में अपनी ससुराल आया था। लाला का नगला पहुंचते ही अंबेडकर पार्क के पास रास्ते से बाइक निकालने को लेकर उसका स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। हमलावरों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट से सूरज बेहोश हो गया। 

सूचना पर ससुराली मौके पर पहुंचे और बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्योहार के दिन युवक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें -  UP Police Constable Recruitment 2022: जानिए यूपी पुलिस में सिपाही बनने पर प्रशिक्षण के समय मिलती है कितनी सैलरी

सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सदर लोकेश भाटी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मृतक के पिता रामवीर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपू, भैंडा व उसका भाई और विकास निवासी लाला का नगला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here