Home अपराध लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, तीन की हालत...

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर

0
108

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी वाहन सवार रोहतक से लखनऊ की तरफ जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here