आज 27 दिसम्बर, 2025 पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 01 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा है। आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा दे सकते हैं। आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा।
वृष राशि
वृष राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बीतेगा। आज खुद से बनाई हुई खीर पैरेन्ट्स को खिलाने पर पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। जिन सीमित विचारों की वजह से आप विचार के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, आज उन्हें तोड़कर जीवन में बदलाव लाने में सफल होंगे। आज सरकारी काम या कोर्ट संबंधित कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज हित में किए गये कामों की तारीफ होगी। आज कार्य स्थल पर लोगों के साथ जुड़े रहने की और मिलने-जुलने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने विचारों में किसी भी प्रकार का बदलाव सोच-समझकर करें। पिछली बातों से मिली सीख को आज ध्यान में रखेंगे।। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत खुशियों से भरी होगी। आज अन्य लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर आपका ध्यान रहेगा, इस कारण व्यक्तिगत जीवन की कुछ बातों को नजर अंदाज न करें। आज अन्य लोगों द्वारा गई मदद से आपको लाभ मिलेगा। जो विचार आपकी प्रगति में बाधा डाल रहे हैं, उनमें बदलाव करेंगे। आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। आप उसके साथ बाहर जा सकते हो, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। परिवार के साथ डिनर बाहर करने का मन बनाएंगे। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है। आप अपने ग्रोथ के लिए अपनी नौकरी बदलने का मन बनाएंगे। आप अपने मन मुताबिक तरक्की पा सकते हैं। आपकी आमदनी भी बढ़ेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे, तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जाएगा। आज आप पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाएगा।
तुला राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। आज महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। आज कुछ नये मौके और नये विचार सामने आयेंगे, जिन्हें आप खुले मन से स्वीकार करेंगे। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। आप अपने घर के लोगों की बातों को गौर से सुनेंगे। जिससे आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे । आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने करियर में बदलाव कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन लकी रहेगा। आज आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिये अपने काम में कुछ बदलाव करने का आज अच्छा दिन है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता मुक्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज के दिन जरूरतमंद को भोजन कराएंगे आपको बेहतर महसूस होगा। आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचे। आज आपके व्यापार में अच्छा लाभ लाभ होने के योग है। आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि
आज आपका दिन खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। सेहत आज फिट रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं, थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं जमा धन को खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आप बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बनायेंगे, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। करियर से संबंधित निर्णय की वजह से काम का दबाव बढ़ता हुआ नजर आएगा, लेकिन इसी काम के जरिए आपको सफलता भी मिलेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में आएगा। बच्चे आज खेल-कूद में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
कुंभ राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी ऐसे मित्र से कॉल पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। आज पिछली बातों की वजह से मन उदास होगा। जिन बातों की वजह से बार-बार पछतावा हो रहा है, उन बातों से संबंधित विचारों में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। और अपनी भावनाओं पर कण्ट्रोल रखेंगे नहीं तो मिल रहे किसी भी अवसर का ठीक से इस्तेमाल आप नहीं कर पाएंगे। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के साथ बाहर डीनर पर जा सकते हो।
मीन राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज सेहत संबंधी चिंता आपको उदासीन बना सकती है। निराशा के बाद भी भविष्य संबंधित सकारात्मक बातों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से चिड़चिड़ापन हो सकता है, इससे बचने के लिए खूब पानी पिएं लाभ होगा।










