कैसा रहेगा आपके लिए 01 नवम्बर, 2025 का दिन

0
65

आज 01 नवम्बर, 2025 कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी, उसके बाद एकादशी लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही शाम 6 बजकर 21 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रबोधिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। आज आप अपने साथियों और आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आज किसी काम में भाई-बहन का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज सोचे हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। आज आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आज बिजनेस को आगे बढ़ाने के नए मौके सामने आ सकते हैं। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए, साथ ही नकारात्मक चीजों से आपको बचे रहना चाहिए।

वृष राशि
वृष राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज नौकरी में आपकी इन्क्रीमेंट होने के चांस हैं। आज किसी जरूरी काम में परिवार का साथ मिलेगा। आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। आज किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं, अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे।

मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपके रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार होंगे। आज पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिलेगा। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि
आज आप दोस्तों और परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। आज ऑफिस में आपको पुराना काम निपटाने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज आप नई बिजनेस डील साइन कर सकते हैं, जिससे आपको काफी फायदा हो सकता है। आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। अगर शादीशुदा लोग आज पार्टनर से सामंजस्य बनाकर चलेंगे, तो अनबन होने की संभावना नहीं रहेगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी असहाय की सहायता करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कामकाज निपटाने के लिए नए तरीके मिल सकते हैं। आज दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आज भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। आज आपकी सेहत पहले से अच्छी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो सकते हैं। आज आपके दोस्त आपकी हर तरह से मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। आज आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने का संकल्प करेंगे और आज से ही जुट जायेंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं आज उनका वक्त अच्छा है। शुभ मुहूर्त देखकर काम शुरू करें, सफलता जरूर मिलेगी। आज आप समझदारी से कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज दोस्तों के साथ कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका समय अच्छा बीतेगा।

यह भी पढ़ें -  आपके लिए कैसा रहेगा 20 नवम्बर, 2024 का राशिफल, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

तुला राशि
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में आज अपने काम की प्रशंसा के लिये मेहनत करनी पड़ेगी। आज व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आज शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी काम में पिता का साथ मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज परिवार में सभी के साथ मिलकर गुड टाइम स्पेंड करने की कोशिश करेंगे। आज आप नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। कंस्ट्रक्शन का काम अच्छा चलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज छात्रों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। आज महिलाएँ शॉपिंग करने जा सकती हैं। आज बिजनेस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपका ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ बीतेगा, उनके साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज दाम्पत्य रिश्ते मधुरता से भरपूर रहेंगे। आज करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनको नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज शाम को घर में पार्टी का प्लान बना सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर हो सकती है लेकिन धन के मामले में आपको सावधान रहने की भी जरूरत है। आज मित्र आपसे मिलने के लिए फोन कर सकता है। आज दूसरों पर जल्दी विश्वास ना करें। आपके कुछ खास काम में आज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा। इस राशि की महिलाये ऑनलाइन योगा की ट्रेनिंग सीख सकती हैं।

कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर आज आप इंटरव्यू देने के लिए जा रहे हैं तो सफलता मिलने के पूरे चांस हैं। आज धन लाभ भी हो सकता है। इस राशि के म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए आज सम्मानित किया जा सकता है। इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि
आज शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। आज किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को आज उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में भी आज आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here