Home उत्तर प्रदेश India Vs England: महामुकाबले को लेकर वाराणसी में उत्साह, भारत की जीत...

India Vs England: महामुकाबले को लेकर वाराणसी में उत्साह, भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू

0
61

[ad_1]

गणेश मंदिर में भारत की जीत के लिए हवन-पूजन

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होने जा रहा है। वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच खेलने भारत-इंग्लैड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस महामुकाबले को लेकर वाराणसी में उत्साह है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। भारत की शानदार जीत के लिए धर्मनगरी काशी के मंदिरों में हवन पूजन किया गया।

लोगों ने ईश्वर से कामना की कि, भारत विरोधी टीम इंग्लैंड पर अपनी जीत सुनिश्चित कर फाइनल में शान से पहुंचे। लोगों ने इंडिया इंडिया जैसे नारे के बीच हवन में आहूति डाली।  कैंट क्षेत्र के गणेश मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में खिलाड़ियों के पोस्टर और बल्ला लेकर हवन पूजन किया।

हवन पूजन के बाद युवाओं ने भारत को फाइनल में पहुंचाने के लिए भगवान से प्रार्थना की। शंखनाद भी किया। मैच को लेकर लोग काफी उत्साहित भी हैं। लोगों का यह मानना है कि भारत आज इंग्लैंड को क्रिकेट के मैदान में मात देगा। टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान पहले ही पहुंच चुका है। टीम इंडिया अगर आज जीत जाती है तो 14 नवंबर को भारत का खिताबी मुकाबला पाकिस्तान से होगा। 

यह भी पढ़ें -  Agra: समाजसेवा करने वालों को मिलेगा 'नगर श्री' सम्मान, आजादी के अमृत महोत्सव में नगर निगम ने लिया फैसला

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होने जा रहा है। वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच खेलने भारत-इंग्लैड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस महामुकाबले को लेकर वाराणसी में उत्साह है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। भारत की शानदार जीत के लिए धर्मनगरी काशी के मंदिरों में हवन पूजन किया गया।

लोगों ने ईश्वर से कामना की कि, भारत विरोधी टीम इंग्लैंड पर अपनी जीत सुनिश्चित कर फाइनल में शान से पहुंचे। लोगों ने इंडिया इंडिया जैसे नारे के बीच हवन में आहूति डाली।  कैंट क्षेत्र के गणेश मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में खिलाड़ियों के पोस्टर और बल्ला लेकर हवन पूजन किया।

हवन पूजन के बाद युवाओं ने भारत को फाइनल में पहुंचाने के लिए भगवान से प्रार्थना की। शंखनाद भी किया। मैच को लेकर लोग काफी उत्साहित भी हैं। लोगों का यह मानना है कि भारत आज इंग्लैंड को क्रिकेट के मैदान में मात देगा। टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान पहले ही पहुंच चुका है। टीम इंडिया अगर आज जीत जाती है तो 14 नवंबर को भारत का खिताबी मुकाबला पाकिस्तान से होगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here