खो-खो वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने लहराया तिरंगा, नेपाल को धूल चटाकर हासिल किया खिताब

0
86

भारतीय महिला टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में नेपाल की टीम को 78-40 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहली बार खो-खो वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ और पहली ही बार भारत ने इस खिताब को अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत की प्लेयर्स ने कमाल का खेल दिखाया और नेपाल को दमदार अंदाज में पटखनी दी। पहले टर्न से ही भारतीय महिला प्लेयर्स ने मैच में दबदबा बनाना शुरू कर दिया था।

भारतीय महिला टीम ने पहले टर्न में अटैक किया था और नेपाल के डिफेंडर्स की उनके सामने एक ना चली, तब भारत ने 34-0 की शुरुआती बढ़त ले ली थी और यहीं से मैच उसके कब्जे में आ गया था। प्रियंका इंगले की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने नेपाल को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे टर्न में जब नेपाल की टीम के अटैक करने की बारी आई, तो वह बढ़त नहीं हासिल कर पाई। बस अंतर को कम कर पाई। दूसरे टर्न के बाद स्कोर 35-24 हो गया था।

टर्न तीन में भारत ने 38 अंक और हासिल किए। नेपाल के पास 49 अंकों की विशाल बढ़त का कोई जवाब नहीं था। ऐसा लगा रहा था कि भारतीय प्लेयर्स के सामने नेपाल की टीम ने घुटने टेक दिए हैं। इसके बाद जब आखिरी टर्न में नेपाल की टीम ने अटैक किया, तो वह सिर्फ 16 अंक ही जुटा पाईं और अंत में भारतीय टीम ने नेपाल को 78-40 के बड़े स्कोर के साथ हरा दिया।

यह भी पढ़ें -  इंडियन प्रीमियर लीग, SRH बनाम CSK: 154kmph यॉर्कर से MS धोनी, उमरान मलिक ने IPL 2022 की सबसे तेज़ डिलीवरी की घड़ी | क्रिकेट खबर

भारतीय महिला टीम और नेपाल महिला टीम ने फाइनल तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया था। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में ही साउथ कोरिया के खिलाफ 157 अंकों की जीत दर्ज की थी और उन्हें 175-18 से हराया था। इसके बाद ईरान के खिलाफ भी भारतीय महिला टीम ने दमदार खेल का नमूना पेश किया और मैच 100-16 से जीता था। भारत ने अपने आखिरी मैच में मलेशिया को 100-20 से शिकस्त दी थी। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबला 66-16 से जीता था। अब फाइनल जीतकर भारतीय महिला टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here