Home उत्तर प्रदेश International Yoga Day: ताजनगरी ने बनाया रिकॉर्ड, 12 लाख लोगों ने...

International Yoga Day: ताजनगरी ने बनाया रिकॉर्ड, 12 लाख लोगों ने किया योग, पंचमहल में दिखा खूबसूरत नजारा

0
65

[ad_1]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को ताजनगरी ने नया रिकार्ड बनाया है। फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल से लेकर एकलव्य स्टेडियम, पार्क, कॉलोनी, मोहल्लों सहित 250 से अधिक स्थानों पर करीब 12 लाख लोगों ने योग किया। मानवता के लिए योग थीम पर आयोजित योग दिवस को लेकर शहर से गांव तक खासा उत्साह रहा।

फतेहपुर सीकरी के पंच महल में केंद्रीय अल्पसंख्य मंत्री अब्बास मुख्तार नकवी, सांसद राजकुमार चाहर, चौ. बाबूलाल, डीएम प्रभु एन सिंह ने योग आसान किए। यहां करीब आठ हजार लोग एकत्र हुए। एकलव्य स्टेडियम में मंडलायुक्त अमित गुप्ता के नेतृत्व में 10 हजार लोगों ने योगभ्यास किया। यहां ओलंपियन जगवीर सिंह ने योगभ्यास कराया। इसके अलावा सेंट्रल पार्क में पांच हजार, पॉलीवाल पार्क में 12 हजार और सेल्फी प्वाइंट पर चार हजार लोगों ने योग किया। आयुष विभाग के अनुसार ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक 250 से अधिक स्थानों पर करीब 12 लाख लोगों ने योगासन किए। 

सुबह की ठंडी हवा। योग आसानों से अगड़ाई लेती भोर। सफेद टी शर्ट व लोअर पहने लोग। कहीं हंसी के ठहाके तो कहीं ध्यान मुद्रा। प्राणायाम में एक साथ उठते हाथ तो कहीं कपालभाती। मंगलवार को शहर से गांव तक पार्क, सरकारी दफ्तर व हर खुले स्थान पर योग का जोश नजर आया। 

यह भी पढ़ें -  UP Police Constable Recruitment 2022: क्या सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में बढ़ाई जा सकती है नेगेटिव मार्किंग, जान लीजिए ये जरूरी नियम

फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आठ हजार लोगों के साथ योग किया। सभी लोग योग से सराबोर नजर आए।

पंचमहल में योग के कार्यक्रम की ड्रोन से फोटोग्राफी हुई। आसमान से अद्भुत नजारा दिखाई दिया। स्मारक के साथ पूरा मुगलिया शहर योगमय नजर आया। सीकरी के अलावा जिले में करीब 250 स्थानों पर योग दिवस मनाया।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि यह सेहत विज्ञान भी है। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि यह प्रेम और भाईचारे की नगरी है। योग के इस कार्यक्रम से पूरे विश्व में भाईचारे का संदेश प्रसारित होगा।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here