Home उत्तर प्रदेश Janmashtami 2022: आगरा में श्रीकृष्ण के जन्म का छाया उल्लास, देर रात...

Janmashtami 2022: आगरा में श्रीकृष्ण के जन्म का छाया उल्लास, देर रात मनाया गया कान्हा का जन्मोत्सव

0
64

[ad_1]

ख़बर सुनें

आगरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात्रि के 12 बजते ही मंदिरों में घंटे घड़ियालों बजते ही योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास छा गया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की….लड्डू गोपाल की जय, बांके बिहारी के जयकारे घरों से लेकर मंदिरों तक समवेत स्वरों में गुंजायमान होते रहे। इस अवसर पर दिन में यमुना नदी में कृष्ण के जन्म की लीला का मंचन किया गया। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लॉयर्स कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, लॉयर्स कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिरों में फूल बंगले, छप्पन भोग और आकर्षक झांकियों के बाद रात्रि 12 बजते ही कान्हा ने जन्म लिया। पुरोहितों ने लड्डूगोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया। कान्हा के जन्म की पूजा के साथ ही जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। कान्हा की आरती उतारी गई। 

सिकंदरा स्थित दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई। घरों में भी जन्मोत्सव की पूजा की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रात्रि 12 बजे मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। भगवान को नाना प्रकार के पाग, माखन, मिश्री का भोग लगाया गया। 

पंचामृत व पंचगव्य से हुआ कन्हैया का अभिषेक

कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में उत्साह व उमंग के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। कन्हैया का अभिषेक पंचामृत व पंचगव्य से किया गया। जन्माष्टमी महोत्सव सुबह मंगला आरती के साथ प्रारंभ हुआ। शृंगार आरती, दर्शन आरती, गौर आरती, उत्थापन आरती, महाआरती सहित आठ विशेष आरती की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें -  UPPSC PCS Mains Exam: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

बंदियों ने बनाई कंस कारागार गृह की झांकी 

जन्माष्टमी पर केंद्रीय कारागार में बंदियों ने भव्य सजावट की। जेल के गेट से लेकर अंदर तक झालर लगाई गईं। कारागार के मंदिर पर सजावट की गई। कंस कारागार गृह मथुरा की भी झांकी बनाई गई। बंदियों ने धार्मिक आयोजन किए। इस दौरान जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

विस्तार

आगरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात्रि के 12 बजते ही मंदिरों में घंटे घड़ियालों बजते ही योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास छा गया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की….लड्डू गोपाल की जय, बांके बिहारी के जयकारे घरों से लेकर मंदिरों तक समवेत स्वरों में गुंजायमान होते रहे। इस अवसर पर दिन में यमुना नदी में कृष्ण के जन्म की लीला का मंचन किया गया। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लॉयर्स कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, लॉयर्स कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिरों में फूल बंगले, छप्पन भोग और आकर्षक झांकियों के बाद रात्रि 12 बजते ही कान्हा ने जन्म लिया। पुरोहितों ने लड्डूगोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया। कान्हा के जन्म की पूजा के साथ ही जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। कान्हा की आरती उतारी गई। 

सिकंदरा स्थित दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई। घरों में भी जन्मोत्सव की पूजा की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रात्रि 12 बजे मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। भगवान को नाना प्रकार के पाग, माखन, मिश्री का भोग लगाया गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here