Home अंतरराष्ट्रीय 30 जून को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 13 मई तक पंजीकरण

30 जून को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 13 मई तक पंजीकरण

0
131

कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल 30 जून को शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए पंजीकरण की आख़िरी तारीख 13 मई 2025 निर्धारित की गई है। यह यात्रा 5 और 10 जत्थों में चलेगी।

कैलाश मानसरोवर सेवा समिति के अध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से 25 अगस्त तक दो मार्गों- उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रा और सिक्किम में नाथू ला के रास्ते होगी। यह तीर्थयात्रा हिंदुओं के साथ-साथ जैन और बौद्धों के लिए भी धार्मिक महत्व रखती है। इस वर्ष उत्तराखंड राज्य से लिपुलेख दर्रे और सिक्किम राज्य से नाथू ला दर्रे को पार करते हुए पांच जत्थों और 10 जत्थों (प्रत्येक जत्थे में 50 श्रद्धालु) में तीर्थयात्री यात्रा करेंगे।

यह भी पढ़ें -  राज ठाकरे की चेतावनी के बाद 'अवैध दरगाह' के खिलाफ बीएमसी की बड़ी कार्रवाई

समिति के महासचिव आरएस भदौरिया ने बताया कि इस यात्रा में दो हफ़्ते से भी कम समय लगेगा जिसका कारण पावागढ़ से लिपुलेख तक सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाना है। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण kmy.gov.in पर 13 मई तक पंजीकरण किया जा सकता है। विभिन्न जानकारी तथा गाइडेंस के लिए आशुतोष अग्रवाल ( मोबाइल नम्बर 9454412050), आरएस भदौरिया ( 9838753938) तथा एमपी पाठक ( 9451307249) से संपर्क किया जा सकता है।

मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि यात्रियों को पासपोर्ट, वीजा, विदेशी मुद्रा- डॉलर / युवान, चिकित्सा प्रमाण पत्र की समय से व्यवस्था करनी होगी। हाई एटीट्यूड पर जोखिम से बचाव के तरीके आदि के गाइडेंस के लिए समिति के पदाधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here